Breaking News

भारतीय सेना के जवानों को करना होगा कोरोना नियमों का पालन

23 Dec, 2022 885

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट को देखते हुए भारतीय सेना (Indian Army)  ने भी अलर्ट जारी किया है। भारतीय सेना ने अपने सभी जवानों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही इन जवानों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। दिशानिर्देशों में कहा गया है, फेस मास्क (Face Mask) का उपयोग करने, खास तौर पर बंद और भीड़भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अभ्यास करने जैसे एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। इसके साथ हाथ धोने और हैंड सैनिटाइजर के उपयोग सहित नियमित हाथ की स्वच्छता करने के निर्देश दिए गए हैं। सेना की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक जिनमें वायरस के सभी लक्षण पाए जाते हैं तो उनका COVID-19 के लिए टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट में पॉजिटिव होने वालों को 7 दिनों के लिए आइसोलेट किया जाएगा। वहीं गंभीर बीमारी वालों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में 163 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देशभर में कोरोना की वजह से नौ मरीजों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 176 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। मौजूदा समय में कोरोना वायरस से भारत की रिकवरी दर 98.80 फीसदी है। बता दें कि कोरोना  केंद्र सरकार ने भी इससे सचेत रहने को कहा है।

अन्य खबरे