भारत में कोरोना के मामले 96 हजार के पार, 3029 ने गंवाई जान
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस की जानलेवा महामारी से देश प्रश्न है. लगातार इसका खतरा बढ़ता जा रहा है. कोरोना के मरीजों की संख्या अब 96 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5242 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 96,169 हो गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 157 मौतें दर्ज हुई हैं, इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3029 तक पहुंच गई है। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में विदेशी भी हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2715 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में कुल 36824 मरीज स्वस्थ हो कर घर वापस जा चुके हैं। देश में अब कोरोना के कुल 56316 एक्टिव मामले हैं। अंडमान और निकोबार-33, आंध्रप्रदेश में 2407(+52), अरुणाचल प्रदेश-1, असम-101(+9), बिहार-1262(+83), चंडीगढ़-191, छत्तीसगढ़-86(+19), दिल्ली-10054(+721), दादरा नगर हवेली-1, गोवा-29(+12), गुजरात-11379(+391), हरियाणा-910(+23), हिमाचल प्रदेश-80(+2), झारखंड-223(+6), कर्नाटक- 1147(+55), केरल -601(+14), मध्यप्रदेश- 4977(+188), महाराष्ट्र- 33053 (+2347), मणिपुर-7, मिजोरम-1, मेघालय-13, ओडिशा-828(+91), पुडुचेरी-13, पंजाब-1964(+18), राजस्थान-5202(+242), तमिलनाडु- 11224(+639), तेलंगाना-1551(+42), त्रिपुरा-167, जम्मू-कश्मीर-1183(+62), लद्दाख-43, उत्तरप्रदेश में 4259(+1), उत्तराखंड -92(+4), पश्चिम बंगाल में 2676(+101) मामलों की पुष्टि हो चुकी है। देश के कई राज्यों में अब भी लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है.