मन की बात से पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने अपने मन की बात में देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अभी अभी पिछले 10 दिनों में ही देश ने फिर 2 बड़े चक्रवात ताऊ-ते और पूर्वी कोस्ट पर चक्रवात यास। देश और देश की जनता इनसे पूरी ताकत से लड़ी और कम से कम जनहानि सुनिश्चित की। अब हम ये अनुभव करते हैं कि पहले के वर्षों की तुलना में ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचा पा रहे हैं। केंद्र, राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन सभी एक साथ मिलकर इस आपदा के सामने करने में जुटे हैं। मैं हृदयपूर्वक, आदरपूर्वक सभी नागरिकों की सराहना करना चाहता हूँ। जिन लोगों ने आगे बढ़कर राहत और बचाव के कार्य में हिस्सा लिया। ऐसे सभी लोगों की जितनी सराहना करें, उतनी कम है। मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने करीबियों को खोया है। हम सभी इस मुश्किल घड़ी में उन लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। जिन्होंने इस आपदा का नुकसान झेला है। बता दें कि पीएम मोदी द्वारा मन की बात का यह के 77वां एपिसोड था। इस मन की बात में पीएम मोदी ने ऑक्सीजन ड्राइवर और ऑक्सीजन एक्सप्रेस की संचालिका से बाटकर उनका अनुभव देश के सामने रखा और सरकार के सात साल पूरे होने पर उसकी अनेक उपलब्धियां भी गिनाई।