Breaking News

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दीं रामनवमी की शुभकामनाएं

02 Apr, 2020 873

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
देशवासियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामनवमी के पर्व की बधाई दी है। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर देशव्यापी 'लॉकडाउन' के बीच देशभर में आज घरों में ही रामनवमी मनाई जा रही है। रामनवमी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम का आदर्श जीवन हमें सदाचार, सहनशीलता, सहृदयता और मैत्री-भाव का संदेश देता है। महामहिम ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आइए, रामनवमी के इस पर्व पर हम, अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने और गौरवमयी भारत के निर्माण का संकल्प लें। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी रामनवमी के मौके पर ट्वीट कर कहा कि श्रीरामनवमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हम सभी के लिए श्रद्धा और शक्ति के प्रेरणा पुंज हैं। जय श्रीराम! गौरतलब है कि चैत्र मास की शुक्लपक्ष नवमी को रामनवमी का त्योहार मानाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के 7वें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था।  

अन्य खबरे