Breaking News

लंदन में राहुल के बयान पर संसद में हंगामा

13 Mar, 2023 676

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लंदन (London) में दिए बयान पर आज संसद में खूब हंगामा हुआ। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हुआ है। बजट सत्र का दूसरा चरण छह अप्रैल तक चलेगा और इस दौरान 17 बैठकें होंगी। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में भाजपा के नेता पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी जमीन पर भारतवासियों और सदन का अपमान किया है। भारत में वाक स्वतंत्रता है और संसद में सभी अपनी बात रखते हैं। उन्हें भारत के ऊपर इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन के एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने विदेश की धरती से भारत का अपमान किया है। उन्हें संसद में आकर माफी मांगनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बता दें कि राहुल गांधी ने लंदन में मोदी सरकार की जमकर आलोचना की थी। 

अन्य खबरे