Breaking News

सरकार ने जारी की देशभर के रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन की सूची, मुंबई रेड ज़ोन में

01 May, 2020 884

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी के बीच सरकार ने पूरे देश में रेड, ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन की सूची जारी कर दी है ताकि लॉकडाउन के बीच प्रभावित लोगों  सुविधा हो सके. फ़िलहाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को रेड ज़ोन में ही रखा गया है. बता दें कि कोरोना के कहर को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 3 मई के बाद यानी अगले हफ्ते के लिए जिलों को अलग-अलग हिसाब से बांटने का काम किया गया है। देश में अभी भी जिले रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बंटे हुए हैं, लेकिन अबकी बार इसके पैमाने को बदला गया है। केंद्रीय गृह सचिव प्रीति सूदन ने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि वे चिन्हित किए गए रेड और ऑरेंज जोन जिलों में कंटेनमेंट जोन और बफर जोन का परिसीमन कर उन्हें सूचित करें। उन्होंने कहा कि किसी जिले को तब ग्रीन जोन माना जाएगा, जब वहां पिछले 21 दिनों में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आएगा। सूची में तीन मई के बाद 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज और 319 जिलों को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है।  प्रीति सूदन ने ये भी कहा है कि एक या अधिक नगर निगमों वाले, निगमों और जिले के अन्य क्षेत्रों को अलग-अलग इकाइयों के रूप में माना जा सकता है। यदि वे रेड या ऑरेंज जोन में आते हैं, यहां इनमें से एक या अधिक में पिछले 21 दिनों में कोई नया मामला दर्ज नहीं जाता तो उन्हें आंचलिक वर्गीकरण में एक स्तर कम माना जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी भी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद को रेड जोन में ही रखा है। इसके अलावा महाराष्ट्र के 14, दिल्ली के 11, तमिलनाडु के 12, उत्तर प्रदेश के 19, बंगाल के 10, गुजरात के 9, मध्य प्रदेश के 9, राजस्थान के 8 जिले रेड जोन में शामिल हैं।

अन्य खबरे