हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग और आठ दिसंबर को आएंगे नतीजे
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनावों को चुनाव आयोग (Election Commission) ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए दोनों राज्यों में चुनावों की तरीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव होगा। आठ दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग की टीमों ने हाल ही में हिमाचल और गुजरात का दौरा किया था। हिमाचल प्रदेश में नवंबर 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे। चुनाव के बाद, भाजपा ने जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने के साथ सरकार बनाई थी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 सीटें हैं। तब राज्य की 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं, जबकि तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। राज्य में 48 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त होगा। गुजरात में कुल 182 सीटें हैं। इनमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए रिजर्व हैं। पिछले विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो भाजपा को 99 सीटें मिली थीं, वहीं कांग्रेस के खाते में 77 सीटें आई थीं। दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) और एक सीट एनसीपी को मिली थी। बाकी तीन सीटों में निर्दलीय जीते थे। बता दें कि बीजेपी हिमाचल में जोर शोर से चुनाव जितने की कोशिश में लगी हुई है।