हिंसा की आग में फिर जला मणिपुर, उपद्रवियों ने की फायरिंग

 06 Oct 2023  653

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक बार फिर मणिपुर में हिंसा भड़क गई है। पुलिस ने बताया कि राज्य के इंफाल वेस्ट जिला में तीन घरों में आग लगा दी गई। इस दौरान कई राउंड गोलीबारी भी की गई। पूरे मामले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब नियंत्रण में है।  

उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में मैतेई समुदाय की महिलाओं को सुरक्षा बलों ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके अलावा एरिया में स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक हिंसाग्रस्त इलाके में तनाव बरकरार था।

बता दें कि मणिपुर हिंसा को लेकर देश में विपक्ष द्वारा लगातार सरकार पर हमला जारी है।