24 घंटों में कोरोना के 45 हजार से ज्यादा नए मामले
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी में कमी आने के बावजूद पिछले 24 घंटे के दौरान में 45 हजार नए मामले सामने आये हैं. गौरतलब है कि पिछले 24 घंटो में 45,674 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिनसे भारत के कुल कोरोना मामलों की संख्या 85,07,754 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से 559 नई मौतें हुई और कुल 1,26,121 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3,967 मामलों की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 5,12,665 हैं। वहीं कोरोना से 78,68,968 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटो में 49,082 लोग कोरोना रिकवर हो चुके हैं। वहीं यूरोप में भी कोरोना की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों का आंकड़ा 4.5 करोड़ के पार पहुंच चुका है और कोरोना से होने वाली मौतें 1.1 करोड़ के आंकड़ों को पार कर चुकी हैं। बता दें कि कमी आने के बावजूद कोरोना का संकट खत्म नहीं हुआ है.