Breaking News

अभिनेता का बर्थडे मनाने साइकिल से मुंबई पहुंचा फैंस

07 Dec, 2022 941

संवाददाता/in24 न्यूज़।      
वैसे तो बॉलीवुड कलाकारों के चाहने वालों की लिस्ट लंबी चौड़ी होती है.लेकिन उनमे से कुछ फैंस ऐसे भी होते है जो अपने चहेते कलाकार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं ऐसे में बात करें अभिनेता विद्युत जामवाल की तो वो अपना जन्मदिन 10 दिसंबर को मानते हैं। लेकिन मंगलवार की शाम को उन्होंने अपना प्री बर्थडे मुंबई में अपने प्रशंसकों के साथ मनाया। प्री बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर विद्युत जामवाल ने बताया कि उनका एक फैंस पानीपत से मुंबई उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए साइकिल से आया है। हालांकि उन्होंने अपने उस फैन को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पानीपत से 250 किलोमीटर आगे निकल चुका था। इस मौके पर विद्युत ने सभी से दिन का कुछ समय अपने लिए निकालने की अपील की और कहा कि अच्छी सेहत ही अच्छी सोच और अच्छे काम के लिए प्रेरित करती है। मुंबई के जुहू इलाके में स्थित एक रेस्तरां में विद्युत जामवाल ने अपने प्रशंसकों के लिए अपने प्री बर्थडे का आयोजन किया। जिसमें पानीपत से 1600 किलोमीटर साइकिल चलाकर उनका फैन करन भी पंहुचा। विद्युत जामवाल के कुछ ऐसे भी प्रशंसक भी पहुंचे जिन्होंने विद्युत जामवाल के नाम का टैटू बनवाया था। विद्युत जामवाल अपने सभी प्रशंसकों से मिलकर उनके बारे में उनका हालचाल जाना।अपने प्रशंसकों के साथ विद्युत जामवाल अपना प्री बर्थडे मनाकर काफी खुश नजर आ रहा थे। उन्होंने बताया कि आज जितनी खुशी उन्हें हो रहीं है शायद कभी नहीं हुई। उन्हें याद नहीं कि बचपन में कभी ऐसा अपना यादगार जन्मदिन मनाया होगा। विद्युत जमवाल ने बताया कि आज उनको जो भी पहचान मिली है वह उनके प्रशंसकों की वजह से है। इसलिए उनकी कोशिश रहती है कि किसी ना किसी बहाने वह अपने प्रशंसकों से जुड़े रहे।

अन्य खबरे