Breaking News

अमेरिकी अभिनेता माइकल के विलियम्स का निधन

07 Sep, 2021 905

संवाददाता/in24 न्यूज़।
महान अमेरिकी अभिनेता माइकल के विलियम्स, जिन्होंने सुपर हिट सीरीज “द वायर” में उमर लिटिल की भूमिका निभाई थी, न्यूयॉर्क शहर स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए हैं। एक्टर ने 54 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। न्यूयॉर्क पुलिस ने 2 बजे के आसपास उनके घर से उनकी बॉडी रिकवर की। अब तक उनकी मृत्यु का कारण साफ नहीं हो सका है।  एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड माइकल के विलियम्स को एचबीओ की बाल्टीमोर बेस्ड वेब सीरीज द वायर में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस खबर की पुष्टि की है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जो गिमोएल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे (स्थानीय समयानुसार) ब्रुकलिन में विलियम्स के अपार्टमेंट से एक आपातकालीन कॉल आया था जिसका पुलिस ने जवाब दिया।  लेकिन, जब पुलिस विलियम्स के अपार्टमेंट पहुंची तो उन्हें मृत पाया गया। खबर के मुताबिक ब्रॉडवॉक एम्पायर अभिनेता का निधन ड्रग ओवरडोज के कारण हुआ है। न्ययूयॉर्क पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि एक्टर की मौत के संबंध में जांच जारी है। इस बीच, मृतक अभिनेता के परिवार ने एक सार्वजनिक बयान जारी किया है और एक्टर के निधन की पुष्टि की है। इनके निधन से शोक की लहर फ़ैल गई है।

अन्य खबरे