Breaking News

अश्लील वीडियो सूट करने पर पूनम पांडे के खिलाफ गोवा में मामला दर्ज़

05 Nov, 2020 1044

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हमेशा अपने बोल्डनेस को लेकर विवादों में रहनेवाली मॉडल पूनम पांडे के खिलाफ गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने कैनाकोना पुलिस स्टेशन में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। पूनम पांडे ने गोवा के चापोली डाम पर एक अश्लील वीडियो शूट किया था। जिसको लेकर गोवा में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हुआ। माना जाता है कि पूनम गोवा शूट के बाद मुंबई लौट चुकी हैं। अश्लीलता के आरोप में उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। पूनम पांडे अपनी हरकतों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया था। पूनम के आरोपों पर पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ और मामला रफादफा हो गया। पूनम पांडे ने सबसे पहले साल 2013 में फिल्म नशा से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो चुनिंदा हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आईं। हालांकि बॉलीवुड में पूनम पांडे का कोई शानदार करियर नहीं रहा है। पूनम ने किंगफिशर कैलेंडर गर्ल के तौर पर शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने अर्धनग्न फोटो शूट करवाये थे। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही। इसके अलावा पूनम समय-समय पर विवादित बायब या शूट से अपनी तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं.    

अन्य खबरे