Breaking News

इस महीने सात फेरे लेंगे परिणीति और राघव चड्ढा

06 Sep, 2023 765

संवाददाता/ in24news    

जल्द दुल्हन बनने वाली है प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा, जी हा बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी की चर्चे लंबे समय से हो रही हैं. दोनों की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आ गया है. खबर है कि राघव और परिणीति उदयपुर में इसी महीने शादी करेंगे. विश्व प्रसिद्ध होटल लीला पैलेस और उदय विलास में 23 और 24 सितंबर को शादी का समारोह होगा. सूत्रों से आई खबर के मुताबिक इस शादी में 200 से ज्यादा मेहमानों के रहने की व्यवस्था की गई है. 50 से ज्यादा वीवीआईपी गेस्ट भी शामिल हो सकते हैं. 23 सितंबर को उदयपुर में हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी और शादी के बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन होगा.  रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति और राघव की शादी बहुत ग्रैंड होने वाली है. बता दें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरेमनी 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी. रिंग सेरेमनी में फैमिली और कुछ खास दोस्त पहुंचे थे. प्रियंका चोपड़ा भी इस फंक्शन में शामिल हुई थीं.

अन्य खबरे