Breaking News

एक्टर करण वीर मेहरा और एक्ट्रेस निधि का हुआ तलाक

27 Oct, 2023 738

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी के कुछ महीने बाद रिश्ते में खटास आने  के कारण टीवी एक्टर करण वीर मेहरा और निधि सेठ का तलाक हो गया। इनकी शादी जनवरी, 2021 में हुई थी। अब इन्होंने अलग होने का फैसला किया। निधि ने बातचीत में कहा कि हां, हमारा तीन महीने पहले तलाक हो गया, हम एक साल पहले अलग हो गए थे, मुझे लगता है कि टॉक्सिसिटी किसी भी रिश्ते में स्वीकार नहीं होनी चाहिए। दिमागी सुकून, आपसी रिस्पेक्ट, ईमानदारी और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी शादी में बहुत जरूरी है। निधि ने आगे बताया कि किसी रिश्ते में आने से पहले कई सारी चीजों के बारे में गहराई से सोचना चाहिए। दुःख की बात है कि आज भी लोगों को कुछ बर्ताव और इंसानों के बारे में उस तरह से जानकारी नहीं है, जिससे रिश्ते बर्बाद हो जाते हैं। गौरतलब है कि निधि ने धारावाहिक ‘मेरे डैड की दुल्हन’, ‘किस्मत का खेल’ और ‘श्रीमद भागवत महापुराण’ में काम किया है। निधि फिलहाल अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में हैं।

अन्य खबरे