Breaking News

एक साथ नजर आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी, दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे

19 Dec, 2019 1683
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

करण जौहर का बैनर धर्मा प्रोडक्शन सितारों से सजी फिल्म लेकर आनेवाला है. फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धान्त चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म का ऑफिशियली एनाउंसमेंट कर दिया गया है. हालांकि  फिल्म का टाइटल अब तक सामने नहीं आया है. फिल्म को  शकुन बत्रा डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म से पहले शकुन बत्रा एक मैं और एक तू और कपूर एंड सन्स जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. बता दें कि अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी. फिल्म 12 फरवरी 2021 को रिलीज होगी. फिल्म में रिलेशनशिप ड्रामा है.  सिद्धान्त चतुर्वेदी ने गली बॉय में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. वही अनन्या पांडे  स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 साथ ही पति पत्नी और वो में नजर आई थी. जबकि  दीपिका पादुकोण जल्दी ही छपाक में नजर आएंगी. शादी के बाद दीपिका छपाक से फिर बड़े परदे धमाका करने के लिए तैयार है.  दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धान्त चतुर्वेदी की जोड़ी को देखना फैंस के लिए फैंस भी एक्साईटेड हैं. 

अन्य खबरे