Breaking News

एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत नाज़ुक

24 Aug, 2020 910

संवाददाता/in24न्यूज़.  
विश्वव्यापी महामारी कोरोना की चपेट में आये गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत नाज़ुक है. इस बीच उनकी कोरोना रिपोएट निगेटिव आने की अफवाह फैली थी, मगर उनके बेटे एसपी चरण ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके नाम पर झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता का स्वास्थ्य अभी भी नाजुक बनी हुई और उन्हें  चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पतालों के डॉक्टरों की देखरेख में इकोमो के जरिए इलाज किया जा रहा है। एसपी चरण ने बताया कि वह खुद मीडिया के सामने आकर अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी देंगे। उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया कि एसपी बालासुब्रमण्यम को लेकर जो भी खबर रहेगी उन्हीं के जरिए मिलेगी। उन्होंने लोगों से झूठी खबर का प्रचार नहीं करने की अपील की। सोमवार सुबह एपी चरण के नाम पर मीडिया को एक बयान मिला। इससे दुनियाभर में रह रहे एसपी बालासुब्रमण्यम के फैंस और शुभचिंतकों ने राहत की सांस लेने के साथ खुशियां मनानी शुरू कर दी। परंतु उसके कुछ देर बाद एसपी चरण के इन खबरों का खंडन करने से बालू के फैंस में फिर से  मायूसी छा गयी। बहरहाल एक बार फिर प्रशंसकों ने इनकी सेहत के लिए दुआ करना शुरू कर दिया है.

अन्य खबरे