Breaking News

करण जौहर के सहयोगी क्षितिज प्रसाद को एनसीबी ने किया गिरफ्तार

26 Sep, 2020 823

संवाददाता/in24 न्यूज़.
करण जौहर के सहयोगी क्षितिज प्रसाद को एनसीबी ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में ड्रग्स एंगल निकलने के बाद इन दिनों एनसीबी तेजी से जांच में जुटी है. जिसके चलते लगातार किसी ना किसी स्टार्स से एनसीबी पूछताछ कर रही है. हाल ही में इस केस में एनसीबी ने करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के क्षितिज प्रसाद से पूछताछ करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया. क्षितिज काफी वक्त से धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े रहे हैं. एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक क्षितिज रवि प्रसाद के घर पर छापे के दौरान गांजा बरामद हुआ था. इसके अलावा गिरफ्तार हुए ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने क्षितिज प्रसाद के नाम का खुलासा किया था. उन पर ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीदने का आरोप है. हाल ही में कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिनमें धर्मा प्रोडक्शन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद और असिस्टेंट डायरेक्टर अनुभव चोपड़ा एक ड्रग पेडलर के साथ खड़े दिख रहे थे. बता दें कि इस गिरफ्तारी से करण जौहर की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं.

अन्य खबरे