Breaking News

कोरोना से बचने के लिए सुष्मिता सेन का अनोखा आईडिया

27 Mar, 2020 1132

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कोरोना वायरस से बचने के लिए अपना अनोखा आईडिया दिया है. बता दें कि फ़िलहाल पूरा देश लॉकडाउन है. लोग इस वायरस की वजह से घर से निकल नहीं पा रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से बचने की दवाई साझा की है. सुष्मिता सेन ने ये पोस्ट शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट लिखी है. उन्होंने एक दवाई की शीशी शेयर की है. उन्होंने जिस पर लिखा- स्टे एट होम. इसका मतलब यही है कि सुष्मिता सेन भी सभी को यही हिदायत दे रही हैं कि सभी घर में ही रहें. सुष्मिता ने लोगों से आग्रह किया कि इस मुश्किल घड़ी में खुद डॉक्टर ना बने. उनकी मानें तो अपने मन से दवाई लेन में खतरा बढ़ सकता है. उसी दवाई का सेवन करें जो डॉक्टर बताए. सुष्मिता ने पोस्ट में एक और बात का जिक्र किया है. उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि कोई भी इस मुश्किल घड़ी में खुद डाक्टर ना बने. उनकी मानें तो अपने मन से दवाई लेने से खतरा बढ़ सकता है. उसी दवाई का सेवन किया जाए जो डाक्टर बताए. उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि आइबूप्रोफेन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. सुष्मिता सेन को ये भी लगता है कि कोरोना वायरस का उन पर ज्यादा खतरा है जो आइबूप्रोफेन का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा कि उन सभी लोगों से गुजारिश है कि आइबूप्रोफेन का सेवन ना करें.

अन्य खबरे