Breaking News

कोरोना से लड़ने के लिए सुपरमैन बनना चाहते हैं बिग बी

21 Mar, 2020 919

संवाददाता /in24 न्यूज़.
जानलेवा कोरोना वायरस से भारत में भी दहशत पैदा हो गई है। लोग इस वायरस से बचने के लिए कई तरह की सावधानियां बरत रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की महानायक अमिताभ बच्चन ने सुपरहीरो बनकर इस वायरस से लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए सुपरमैन बनने की इच्छा जताई है। फोटो में वे सुपरमैन के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वे कैमरे से शूटिंग करते दिख रहे हैं। अमिताभ ने फोटो के कैप्शन में लिखा 'काश वास्तव में हम सुपरमैन बनकर इस भयंकर महामारी कोरोना वायरस को सदा के लिए नष्ट कर सकते।'

अन्य खबरे