Breaking News

क्या सिल्वेस्टर स्टेलॉन सलमान को नहीं जानते?

27 Mar, 2018 1616
संवाददाता/in24 न्यूज़

सलमान खान अपने आप में एक बड़ी पहचान हैं। हैरानी तब होती है जब कोई शख्स इनसे अपरिचित हो, लेकिन यह हक़ीक़त है क्योंकि उन शख्स का नाम है मशहूर हॉलीवुड सुपर स्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन। सिल्वेस्टर ने सलमान को उनकी आने वाली फिल्म रेस 3 के लिए बधाई दी है।  लेकिन उन्होंने सलमान की जगह बॉबी देओल की तस्वीर पोस्ट कर दी।

हालांकि बॉबी देओल भी फिल्म का हिस्सा हैं. लेकिन सिलवेस्टर इस गलती पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। इस गलती को सुधारते हुए सिल्वेस्टर ने दुबारा एक पोस्ट किया जिसमें फिल्म का नया पोस्टर लगाया और सलमान को ढेर सारी बधाई दी।  लेकिन उन्होंने मजाकिया ढंग से लिख दिया कि यदि इस बार भी गलत हुआ तो वे वापस ले लेंगे.

 सिल्वेस्टर इस संदेह पर फिर ट्रॉल हो गए। यह  कहा जाने लगा कि वे सलमान को लेकर संशय में हैं. यूजर्स ने लिखा आप अभी भी कंफ्यूज हैं। जबकि आप उनके पसंदीदा एक्टर हैं. कुछ सलमान के फैन सिलवेस्टर के मजाक पर आक्रामक भी हो गए। आपको बता दें कि वर्ष 2015 में सलमान ने एक ट्वीट में लिखा था कि यदि किसी अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता को फॉलो करना है तो सिल्वेस्टर को करें। बहरहाल सिल्वेस्टर के इस संदेह से यह सवाल उठता है कि आखिर दुनिया में क्या कोई और भी है जो सलमान से मुखातिब नहीं ?

अन्य खबरे