Breaking News

जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान ने की मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मुलाक़ात

22 Jul, 2022 725

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) को पिछले दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई थी. पुलिस ने एक्टर के घर जाकर भी पूछताछ की थी. सलमान खान को जो धमकी मिली थी, उसमें कहा गया था कि उन्हें भी सिद्धू मूसेवाला की तरह मार दिया जाएगा. तभी से सलमान खान की जान पर खतरा मंडरा रहा है. अब हाल ही में सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मिले हैं.बता दें कि कुछ महीने पहले ही सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था. यह लेटर बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला था. लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं. धमकी भरे पत्र में लिखा था कि सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा. इस मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली थी. पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया था. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान को धमकी भरा लेटर मिलने से पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है. मुंबई पुलिस भी अब इस मामले में अलर्ट मोड में है और पूरे मामले की जांच में गंभीरता से जुटी हुई है.

अन्य खबरे