'डॉन 3' में शाहरुख खान नहीं इस एक्टर की हुई एंट्री
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है इस फिल्म में रणवीर संग एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आई हैं। आलिया और रणवीर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है अब इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आई है। रणवीर सिंह का नाम फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से जुड़ रहा है। सूत्रों से आई खबर के मुताबिक फरहान अख्तर रणवीर के साथ डॉन 3 लाने की तैयारी कर रहे हैं। मेकर्स रणवीर सिंह की फिल्म की घोषणा अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के साथ करने की तैयारी कर रहे हैं, रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि रणवीर सिंह जल्द ही अनाउंसमेंट वीडियो भी शूट करने वाले हैं। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है इस खबर के सामने आने के बाद रणवीर सिंह के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।फिल्म डॉन के अभी तक दो पार्ट आ चुके हैं। पहले पार्ट में अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद 'डॉन 2' में शाहरुख खान का लीड रोल था। इसके बाद 'डॉन 3' से भी शाहरुख खान का नाम काफी समय से जुड़ा था। लेकिन अब रणवीर सिंह की इस फिल्म में एंट्री से लोग हैरान हो गए हैं।