Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक

10 Mar, 2023 1091

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता निर्देशक सतीश काैशिक (Satish Kaushik) गुरुवार की शाम वर्सोवा के श्मशान घाट में पंचतत्व में विलीन हो गए। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा में कई स्टार्स शामिल हुए और हर किसी की आंखें नम थीं। सतीश कौशिश के घर राज क्लासिक में फिल्म जगत की हस्तियों का  तांता लगा हुआ था। जावेद अख्तर से लेकर सलमान ख़ान तक, बड़े-बड़े सेलेब्स उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। सतीश कौशिक सलमान ख़ान के ख़ास दोस्तों में से एक थे। एक्टर के जाने का दुख सलमान के चेहरे पर साफ नज़र आ रहा था। अचानक मौत को देखते हुए दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई।  सतीश की भतीजी अनीता शर्मा ने कहा कि काश मैं उनकी सांसें लौटाने के लिए कुछ कर पाती। वो बहुत एनर्जेटिक और यंग थे। उनके बड़े भाई और बहन हैं। वे दोनों अब कैसे सर्वाइव कर पाएंगे। सतीश अंकल ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। भगवान अच्छे लोगों को जल्दी अपने पास बुला लेता है। अनुपम खेर तो दोस्त की जुदाई में फूट फूटकर रोए। बता दें कि मिस्टर इंडिया में सतीश ने कैलेंडर का यादगार रोल निभाया था। इसके अलावा अनेक फिल्मों के माध्यम से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया। बता दें कि सुभाष गहि, डेविड धवन, अनीस बज़्मी, रूमी जाफरी, रणवीर कपूर, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, पंकज त्रिपाठी, बोनी कपूर, नवाज़उद्दीन सिद्दीकी समेत भारी संख्या में लोग सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।  

अन्य खबरे