Breaking News

पति से तलाक लेकर अलग हुई एक्ट्रेस मिनीषा लांबा

04 Aug, 2020 855

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पांच साल का दाम्पत्य जीवन बिताने के बाद बॉलीवुड की एक्ट्रेस मिनीषा लांबा और उनके पति रियान थाम का तलाक हो गया है। साल 2018 अक्टूबर में खबर आई थी कि मिनीषा लांबा और रायन थाम अलग रह रहे हैं। इसपर मिनीषा से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। कई लोगों ने उन्हें फोन करके भी पूछा लेकिन मिनीषा ने इस बात पर चुप्पी साधे रखी। उसके बाद से ही मिनीषा ने मीडिया में कोई बयान नहीं दिया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मिनीषा ने कन्फर्म किया है कि वह और रायन थाम अलग हो चुके हैं। डिवोर्स की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। ईटी टाइम्स से बात करते हुए मिनीषा ने कहा, ‘हां, मैं और रियान आपसी सहमती से अलग हो गए हैं। लीगल कार्रवाई भी पूरी हो गई है’। बता दें कि मिनीषा और रायन एक-दूसरे से साल 2013 में मिले थे। दोनों की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 6 जुलाई, 2015 में शादी की। साथ जीने मरने की कसमें खाने वाली इस जोड़ी के अब अलग-अलग रास्ते हैं.

अन्य खबरे