Breaking News

फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा

20 Feb, 2020 933

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

अभिनेता कमल हसन की चेन्नई में फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग हो रही है जिस दौरान क्रेन गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया जिसमे करीब 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 9 लोग घायल होने की खबर सामने आई है.फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों ने कहा कि इस क्रेन हादसे में अभिनेता कमल हासन को किसी तरह की चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं.वहीँ इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। दरअसल, यह घटना सबअर्बन नाजरपेट में हुई, जब क्रेन का क्रमचारी उसे सीधा खड़ा कर रहा था, तभी अचानक सेट पर गिर गया और इसमें तीन लोग मारे गए.यह शूटिंग एक प्राइवेट सिनेमा स्टूडियों में चल रही थी. 

अन्य खबरे