Breaking News

फिल्म शिकारा देख रो पड़े लालकृष्ण आडवाणी

08 Feb, 2020 1239

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कुछ ऐसी भी फिल्में होती हैं जो अपने विषय वस्तु के कारण दर्शक के दिल पर इतना असर छोड़ती है कि आंखों से अनायास आंसू निकल पड़ते हैं. कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म शिकारा देखकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपने आप को रोक नहीं पाए. आडवाणी को एक वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि फिल्म के अंत में वह अपने आंसुओं को रोक रहे हैं, जिसके बाद चोपड़ा उनके पास जाकर घुटनों के बल बैठ जाते हैं, और उन्हें सांत्वना देते हैं।  'शिकारा' में यह दिखाया गया है कि किस तरह कश्मीरी पंडितों को कश्मीर घाटी में स्थित उनके घर से भगाया जाता है। यह फिल्म विधु विनोद चोपड़ा के दिल के काफी करीब माना जा रहा है। फिल्म 'शिकारा : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित' सात फरवरी को रिलीज हो चुकी है।  

अन्य खबरे