Breaking News

बर्थडे के दिन अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज

09 Sep, 2023 968

संवाददाता/ in24news  
 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर अक्षय को सेलेब्स सहित फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार ने भी अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को ट्रीट दी है. दरअसल एक्टर ने अपने बर्थडे पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (वेलकम 3) का मजेदार टीजर शेयर किया है. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट का भी खुलासा हो गया है.अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी करते हुए लिखा 'खुद को और आप सबको आज एक जन्मदिन का उपहार दिया है.अगर आप इसे पसंद करते हैं और धन्यवाद कहते हैं, तो मैं वेलकम 3 कहूंगा। वहीं 'वेलकम टू द जंगल' के टीजर की बात करें तो ये बेहद मजेदार लग रहा है. टीजर की शुरुआत जंगल से होती है. जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट आर्मी ड्रेस पहने हुए वेलकम 3 का टाइटल सॉन्ग गाती नजर आती है. बीच में दिशा पाटनी और अक्षय कुमार की नोकझोंक भी होती है और फिर रवीना टंडन बीच-बचाव करती हैं. फिल्म के टीजर में 24 स्टार्स को एक साथ दिखाया गया है। इसमें अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, उनके साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी सहित कई कलाकार दिखाई दे रहे हैं फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए अक्षय ने यह भी बताया है कि फिल्म 'वेलकम 3' 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

अन्य खबरे