Breaking News

राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान

31 Aug, 2026 137

राष्ट्रीय क्रीड़ा दिवस के अवसर पर कांदिवली स्थित पोईसर जिमखाना में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए विशेष सम्मान समारोह और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित हुए और प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

जनसेवक गोपाल शेट्टी की ही संकल्पना एवं मार्गदर्शन में हर वर्ष आयोजित होने वाला यह समारोह युवा खिलाड़ियों की मेहनत, प्रतिभा और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

इस अवसर पर युवा खिलाड़ियों के अभिभावकों से जनसेवक शेट्टी ने विशेष अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को जारी रखने के लिए भी उन्हें पूरा प्रोत्साहन और सहयोग दें।
 
इस अवसर पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, उत्तर मुंबई जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री सायली जाधव, पोईसर जिमखाना के अध्यक्ष मुकेश भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करुणाकर शेट्टी, डॉ. योगेश दुबे तथा पुस्तक बदलते क्रीड़ा जगत के लेखक सुनील वालावलकर सहित जिमखाना के सभी पदाधिकारी व खेलप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरे