Breaking News

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में महिला के सामने युवक ने पेशाब किया

01 Sep, 2018 1713
संवाददाता/in24 न्यूज़। शराब के नशे में धुत एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने ऐसा किया, जिसकी कल्पना तक कोई नहीं कर सकता। मगर ऐसा हुआ कि न्‍यूयॉर्क से दिल्‍ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में नशे में धुत एक शख्‍स ने महिला यात्री की सीट पर पेशाब कर दिया। इसमें बाद विमान के भीतर काफी हंगामा हुआ। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्‍हा ने एयर इंडिया से मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब नशे में धुत यात्री ने विमान में ऐसी हरकत की है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पीड़ित महिला यात्री की बेटी की ओर से ट्वीट किए जाने के बाद उड्डयन राज्य मंत्री ने एयर इंडिया से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। पीड़िता की बेटी इंद्राणी घोष ने एयर इंडिया को ट्वीट करते हुए कहा, 'न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI102 में मेरी मां की सीट पर एक शराबी युवक ने पैंट उतारकर पेशाब कर दिया। यह बेहद अपमानजनक घटना थी। वह अकेले यात्रा कर रही थीं और बेहद परेशान हैं। जल्दी से जल्दी जवाब दें। गौरतलब है कि पिछले दिनों 'विज एयर' विमान में एक महिला यात्री ने प्लेन के गलियारे में पेशाब कर दिया था। इस घटना का वीडियो तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। महिला का कहना है कि उसने विमान की गैलरी में इसलिए पेशाब किया, क्योंकि उसे विमान दल ने टॉयलेट जाने से रोक दिया था।

अन्य खबरे