महिला ट्यूशन टीचर ने अपनी स्टूडेंट्स का किया यौन शोषण
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शिक्षक की तुलना ईश्वर से की जाती है, मगर इस कलयुग में कुछ लोगों ने शिक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद के साथ भी छल किया है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ट्यूशन टीचर ने अपनी स्टूडेंट्स के साथ यौन दुर्व्यवहार किया और फिर उसका विडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिया। खबर है कि एक महिला ट्यूटर ने अपने यहां पढ़ने वाली दो मासूम बच्चियों जो आपस में बहनें हैं उनके कपड़े उतार कर उनकी तस्वीरें खींच ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इतना ही नहीं उसने उन बच्चियों के कपड़े उतार कर उनके निजी अंगों में पेंसिल डालकर उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद उसने उन वीडियो को अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिया। पुलिस ने 19 वर्षीय महिला टीचर और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चियों के माता-पिता ने पुलिस के हवाले करने से पहले उन दोनों की खूब पिटाई की। जांच अधिकारी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बच्चों के साथ यौन अपराध में युवक भी किसी तरह से लिप्त तो नहीं था। बच्चों के माता-पिता के अनुसार, उनकी 6 और 3 साल की बेटियां उस महिला के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थीं। मंगलवार की शाम उनकी छोटी बेटी ने ट्यूशन से घर आने के 2 घंटे के बाद अपने निजी अंगों में दर्द होने की शिकायत की। जब मां ने दोनों बेटियों से पूछा तो दोनों ने ट्यूटर की सारी हरकत बयां की। बच्चों की ये बातें सुनकर माता-पिता ट्यूटर के घर पर पहुंचे जो उनके पड़ोस में ही था। उन्होंने पहले उनकी पिटाई की। फिर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत अप्राकृतिक यौन अपराध का मामला दर्ज कर लिया गया है।