आज़म खान ने सदन में मांगी माफ़ी
29 Jul, 2019
1150
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज़म खान ने भले ही सांसद में माफ़ी मांगी, मगर अब भी असंतोष बाक़ी है. भारतीय जनता पार्टी की सांसद रमा देवी पर अभद्र टिप्पणी मामले में सपा सांसद आजम खान ने माफी मांग ली है. हालांकि बीजेपी सांसद रमा देवी ने माफी को नाकाफी बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने आजम खान से दोबारा माफी मांगने की बात कही. आजम खान ने दोबारा भी माफी मांगी. माफी मांगते हुए आजम खान ने कहा कि मेरी ऐसी कोई भावना चेयर के प्रति नहीं थी और न ही हो सकती है. मेरे भाषण और आचरण को सारा सदन जानता है इसके बाद भी चेयर को ऐसा लगता है कि मेरे से कोई गलती हुई है तो मैं माफी चाहता हूं.