Breaking News

इजरायल से ऑपरेशन अजय के तहत आज फिर 235 भारतीयों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची

14 Oct, 2023 640

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जारी युद्ध के बीच इजरायल के तेल अवीव से ऑपरेशन अजय के तहत 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी चार्टर उड़ान आज सुबह दिल्ली पहुंची। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत दो दिनों में 447 भारतीयों को भारत वापस लाया गया है। तेल अवीव से दूसरी उड़ान 235 नागरिकों को लेकर कल रात रवाना हुई थी। केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने आज सुबह हवाईअड्डे से बाहर निकल रहे सभी 235 भारतीय नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इजरायल में काम करने वाले इन 235 यात्रियों ने भारत सरकार की पहल की जबरदस्त सराहना की। इससे पहले शुक्रवार को 212 यात्रियों के साथ पहली उड़ान दिल्ली पहुंची थी। सभी यात्रियों ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया और ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इजरायल में भारतीय राजदूत संजीव सिंगला ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी का आश्वासन दिया। इजरायल में फंसे करीब 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन अजय’ में दूतावास की सहायता और नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है। बता दें कि इजरायल में रहने वाले 20 हजार भारतीयों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार पूरी मजबूती और गंभीरता से खड़ी है।  

अन्य खबरे