Breaking News

पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार से पहले की सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना

20 Nov, 2022 610

संवाददाता/in24 न्यूज़.
 गुजरात (Gujarat) में चुनावी प्रचार के माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) में पूजा अर्चना की। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी गुजरात चुनाव को लेकर सौराष्ट्र क्षेत्र में आज जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर शनिवार को पहुंचे थे। सबसे पहले पीएम मोदी आज सोमनाथ के प्रसिद्ध मंदिर पहुंचे और चुनाव के प्रचार से पहले भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। सोमनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम तक अपने गृह राज्य गुजरात के विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटेंगे। पीएम मोदी गिर-सोमनाथ जिले के वेरावल कस्बे में बीजेपी की एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि अगले महीने गुजरात में विधान सभा के चुनाव दो चरणों में होनेवाले हैं।

अन्य खबरे