Breaking News

जनता अब परिवर्तन चाहती है : हार्दिक पटेल

03 Dec, 2018 1228

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

 पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने सोमवार को कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है और 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा विपक्षी पार्टी बनेगी। उन्होंने कहा मैं राजस्थान के गांवों में लोगों के साथ बैठक कर रहा हूं और जनता का फीडबैक है कि उसे परिवर्तन चाहिए। भाजपा ने लोगों को रोजगार देने के मामले में धोखा दिया है. राज्य में कोई रोजगार पैदा नहीं हुआ और बड़ी संख्या में पद खाली पडे़ हैं. 

हार्दिक पटेल के अनुसार केंद्र सरकार और राज्य सरकार महज वोट की राजनीति पर ध्यान दे रही है, मैं स्थानीय मुद्दों को अपने तरीके से समझने का काम कर रहा हूँ, ताकि जनभावनाओं के प्रति मैं अपनी आवाज़ और बुलंद कर सकूं। 

अन्य खबरे