Breaking News

अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम सहित बधाइयों का तांता

22 Oct, 2020 711


संवाददाता/in24 न्यूज़।

आज देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी शीर्ष नेताओं ने उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश जारी करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित बताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। देश की प्रगति में जिस समर्पण और उत्कृष्टता के साथ वह अपना योगदान दे रहे हैं, देश उसे देख रहा है। भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनके प्रयास स्मरणीय हैं। भगवान उन्हें देश सेवा के लिये अच्छी सेहत और लंबी उम्र दें। पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश में भाजपा को मजबूत बनाने में अमित शाह के योगदान का भी जिक्र किया। ग़ौरतलब है कि साल 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद अमित शाह को भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकारें बनाई और फिर 2019 में भारी बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में वापसी की। 2019 लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने शाह को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर गृह मंत्रालय जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। बहरहाल, अमित शाह को लगातार जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं।

अन्य खबरे