Breaking News

बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ डेट कर रही हैं तापसी पन्नू

12 May, 2020 1072

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आजकल ज़्यादातर लोग शादी से पहले डेट पर यकीन करने लगे हैं. अब इसमें बॉलीवुड की एक्ट्रेस तापसी पन्नू का भी नाम शामिल हो गया है. बता दें कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वही दूसरी तरफ खबर है कि तापसी का एक खिलाड़ी के साथ रिलेशन चल रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने अपने रिलेशनशिप की खबर की पुष्टि की है। एक्ट्रेस बैडमिंटन प्लेयर माथियास बो को डेट कर रही हैं। तापसी के परिवार वालों को भी उनके इस रिश्ते के बारे में पूरी जानकारी है। वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार तापसी पन्नू का कहना है कि वो अपनी शादी बहुत शोर-शराबे के बीच नहीं करना चाहती हैं। बेहद शाांति के साथ एक दिन की शादी हो। चार दिन तक शादी के फंक्शन ना चले। शादी में भीड़-भाड़ नहीं बल्कि बस परिवार वाले ही शामिल हों। शादी को लेकर तापसी की मां निर्मलजीत कौर का कहना है कि मेरी तरफ से तापसी पर शादी का कोई दबाव नहीं है। मैंने कभी कभार शादी को लेकर उससे बात की, लेकिन मेरी तरफ से कोई दबाव नहीं है। ये तापसी पर निर्भर करता है कि वो कब शादी करना चाहती है। अपनी मां की बात पर तापसी का कहना है कि मेरे परिवार की तरफ से वाकई में मुझे शादी का कोई दबाव नहीं है। मेरे परिवार वाले मुझे शादीशुदा देखना चाहते हैं। लेकिन कभी ऐसा नहीं कहते कि अभी करना है नहीं तो ऐसा वैसा हो जाएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी साल 2020 में वो फिल्म थप्पड़ में नजर आई थीं, इसके अलावा आने वाले दिनों में वो हसीन दिलरुबा, लूप लपेटा और शाबाश मिट्ठू फिल्म में नजर आनेवाली हैं.

अन्य खबरे