Breaking News

बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं सनी देओल के छोटे बेटे 'राजवीर'

04 Sep, 2023 925

संवाददाता/ in24news    

सनी देओल के बड़े बेटे के बाद अब छोटे बेटे राजवीर देओल की बॉलीवुड में एंट्री  .. जी हां सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 का जश्न मना रहे है  ..  राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है. 'दोनों' का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं. बता दें राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'दोनों' के जरिए राजवीर देओल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. उनके साथ फिल्म में पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा लीड किरदार में नजर आएंगी. बता दें कि 'दोनों' पलोमा की भी पहली फिल्म है जो कि 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है  ... 'दोनों' की कहानी की बात करें तो फिल्म में देव और मेघना की लव स्टोरी दिखाई गई है जो पहली बार अपने दोस्तों की शादी में मिलते हैं. देव जिसका 6 सालों का रिलेशनशिप टूट जाता है और उसका दिल पहले से ही टूटा होता है उसकी मुलाकात एक टूटे हुए दिल वाली लड़की से हो जाती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. बता दें कि इससे पहले सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने 2021 में आई फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म का डायरेक्शन खुद करण के पिता सनी देओल ने किया था और करण के साथ सहर बाम्बा लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती नजर आई थीं.

अन्य खबरे