Breaking News

भाई की मेहंदी में करीना और करिश्मा ने बिखेरा जलवा

20 Feb, 2025 237

एंटरटेनमेंट डेस्क/in24 न्यूज़। 
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा के मायके में इस समय जश्न का माहौल है.आखिर लोलो के कजिन भाई आदर जैन अपनी लेडी लव अलेखा आडवाणी के साथ क्रिश्चियन वेडिंग के बाद अब हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने वाले है. आदर अलेखा की प्री वेडिंग फंक्शन की भी शुरुआत हो चुकी है हालही में इस कपल की मेहंदी नाइट होस्ट हुई थी. जिसमें शशि कपूर के बेटे करण और कुणाल कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट रणबीर कपूर जैसे सितारों ने शिरकत की. भाई की मेहंदी नाइट में करिश्मा और करीना जलवा बिखेरती दिखी। दोनों ही बहनों का डीवा वाला अवतार लोगों को काफी पसंद आया. करीना और करिश्मा मेहंदी के लिए ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन वाइब्स देते लुक में एक साथ सज-संवरकर पहुंचीं। जहां दोनों बहनों का स्टाइल सबसे अलग और शानदार लगा। जहां करीना ने देसी कपड़ों को स्लिट कट के साथ ट्विस्ट दिया, तो लहंगे में करिश्मा का अंदाज देखते ही बना करिश्मा ने इस खास ओकेजन के लिए पिंक आउटफिट चुना था। बन ठन कर एक्ट्रेस संगीत में पहुंची थी, लेकिन इसके बाद भी लाइमलाइट किसी और को ही मिल गई। करिश्मा से ज्यादा लोगों की निगाहें उनकी सौतन पर जा टिकी थीं. बता दें आपको  करिश्मा कपूर की शादी संजय कपूर से हुई थी, जो कई सालों तक चलने के बाद टूट गई और दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने के बाद तलाक के लेकर अलग हो गए। संजय कपूर की पहले भी शादी हुई थी। डिजाइनर नंदिता महतानी से संजय कपूर ने शादी की थी। ये शादी भी ज्यादा नहीं चली थी और कुछ ही वक्त में दोनों अलग हो गए थे। 2001 में दोनों का तलाक हुआ था और इसके बाद 2003 में संजय ने करिश्मा कपूर से शादी कर ली। अब कई सालों बाद नंदिता महतानी को कपूर फैमिली के किसी इवेंट में देखा गया है। वो अपने दोस्त करण जौहर के साथ शानदार अंदाज में पहुंचीं। इस इवेंट के लिए नंदिता ने आइवरी टोन और गोल्ड फॉयल प्रिंटेड लहंगा पहना था  .

अन्य खबरे