Breaking News

मलाइका अरोड़ा और अदा शर्मा ने मनाया ओणम

29 Aug, 2023 1071
संवाददाता/in24न्यूज़   

आज देशभर में ओणम का त्योहार मनाया जा रहा है ... इस त्योहार की धूम बॉलीवुड गलियारों में भी देखने को मिल रही है .. बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा और एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इस मौके पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है ... हर साल मलाइका अपने परिवार के साथ ओणम धूम-धाम से मनाती है .. इस बार भी उन्होंने अपनी मां के घर ओणम का त्योहार सेलिब्रेट किया ... सोमवार को मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ मां के घर पहुंची .. इस दौरान मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं ... इन तस्वीरों में मलाइका देसी लुक में नजर आ रही है ... मलाइका व्हाइट कलर का शिमर सूट पहने नजर आ रही हैं ... इसे उन्होंने येलो हैवी एम्ब्रायडरी के साथ कंप्लीट किया था ... एक्ट्रेस ने मैचिंग झुमके भी पेयर किए थे .. कैप्शन में लिखा- हैप्पी ओणम...सभी को बहुत खुश और समृद्ध ओणम की शुभकामनाएं….मां आप दुनिया की सबसे अच्छी कुक हैं और दोस्तों और परिवार को खाना खिलाना आपको सबसे ज्यादा खुश करता है ... तस्वीरों में देखा जा सकता है एक्ट्रेस के पापा और मम्मी भी नजर आ रहे हैं .. मलाइका के पैरेंट्स ने खाने की टेबल के पास खड़े होकर फोटो क्लिक करवाई है ... मलाइका अरोड़ा के बाद अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर ओणम का एक वीडियो शेयर किया है., जिसमें वह घर को फूलों से सजाती नजर आ रही है .. इस वीडियो में उनकी मां की भी झलक दिखाई दे रही है .. इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, आप सभी को ओणम की बधाई ... बता दें ये त्योहार उन्नति, खुशहाली और विनम्रता का प्रतीक है .. ओणम त्योहार से राजा महाबली का खास संबंध है .. ओणम के दिन से मलयालम नववर्ष की शुरुआत होती है .. ये त्योहार मलयालम कैलेंडर के चिंगम माह में मनाया जाता है ... यह त्योहार सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को दर्शाता है ...

अन्य खबरे