विदेशो में टाइगर की कमाई १०० करोड़ के पार
08 Jan, 2018
1598
जहा सलमान खान का जादू भारत में बरक़रार है वही विदेशो में भी जादू बिखेरने में टाइगर पीछे नहीं है। सलमान खान की टाइगर ज़िंदा है ने १५ दिनों में अब तक ३०० करोड़ से का आकड़ा जहा भारत में पार कर लिया है वही विदशो में भी सलमान के फैंस ने टाइगर का स्वैग से स्वागत किया है। साथ ही सलमान एकलौते ऐसे एक्टर बनगए है जिनकी तीन फिल्मे बजरंगी भाईजान , सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है , ३०० करोड़ के क्लब में शामिल है। सलमान और कैटरीना स्टारर्र फिल्म टाइगर ज़िंदा है ने महज एक सप्ताह में ही २०० करोड़ का आकड़ा पार कर लिया था। टूयबलाइट के पीटने के बाद सलमान जबरदस्त कमबक किया है और जता दिया की भाईजान का जादू हमेशा से ही फँस के दिलो में है। टाइगर की विदेशो में कमाई की बात करे तो फिल्म ने विदेशो में भी १०० करोड़ से ज्यादा कमाई कर बाकी स्टार्स को एकबार और पीछे छोड़ दिया है। ये बात तो साबित हो गयी की नए साल में सलमान का स्वागत स्वैग से हुआ है।