Breaking News

शक्तिमान के चालान काटने का वीडियो वायरल

23 Sep, 2019 1480

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पूरे देश में चालान के मुद्दे पर वाहन चालकों में दहशत है. ऐसे में अब एक और खबर आई है कि शक्तिमान फेम कलाकार मुखेष खन्ना का भी चलान कट गया है. गौरतलब है कि देशभर में इनदिनों मोटर व्हीकल एक्ट की चर्चा है. वहीं इस नए नियम से कट रहे लोगों के चालान भी काफी सुर्खिंयों में है. आए दिन चालान कटने के कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब इस बीच एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस बच्चों के सबसे लोकप्रिय कैरेक्टर शक्तिमान का चालान काट रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो में शक्तिमान को ट्रैफिक पुलिस पकड़ लेती है और उनसे कहती है कि तुम बिना लाइसेंस के हवा में उड़ते रहते हो इसलिए तुम्हारा भी चालान कटेगा. ट्रैफिक पुलिस की इस हरकत के बाद शक्तिमान चौंक जाता है.

अन्य खबरे