सलमान खान को मुंबई पुलिस ने जारी किया बंदूक का लाइसेंस
01 Aug, 2022
849
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हाल ही में जान से मारने की धमकी की शिकायत करनेवाले बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को ( Salman Khan) अपनी सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस ने वेपन लाइसेंस भी जारी कर दिया है। बता दें कि 22 जुलाई को सलमान बंदूक के लाइसेंस के आवेदन के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे थे। विवेक फणसालकर से मुलाकात करने के बाद सलमान संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल से भी मिले थे। जिसपर अब मुंबई पुलिस ने सलमान खान के सेल्फ डिफेंस के लिए एक बंदूक का लाइसेंस जारी किया है। बता दें कि सलमान को राजस्थान से विश्नोई ने धमकी दी थी.