Breaking News

सुकेश चंद्रशेखर के रंगदारी मामले में नोरा फतेही हुईं जांच में शामिल

15 Sep, 2022 534

संवाददाता/in24 न्यूज़.
करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े दो सौ करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले की जांच में शामिल होने के लिए आज बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कार्यालय पहुंचीं। चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी भी ईओडब्ल्यू कार्यालय में थीं। कुछ चीजों को साफ करने के लिए दोनों का ईओडब्ल्यू अधिकारियों से आमना-सामना होगा। इससे पहले ईओडब्ल्यू ने कहा था कि बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस और ईरानी के बयानों में अंतर-विरोध है। अब पुलिस फतेही और ईरानी से फिर पूछताछ करेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हम कुछ चीजें स्पष्ट करना चाहते हैं, इसलिए हमने ईरानी और फतेही को फिर से बुलाया है। आज उनका आमना सामना किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि फतेही कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें चंद्रशेखर के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में कुछ नहीं पता था। बहरहाल, सुकेश से दोस्ती नोरा फतेही को कितना भारी पड़ेगा, यह आनेवाला वक़्त बताएगा।  

अन्य खबरे