कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अस्पताल में भर्ती, हुई हार्ट सर्जरी?

 02 Feb 2022  531
संवाददाता/ in24 न्यूज़
द कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) के जरिये घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले कॉमेडियन और ऐक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. लेकिन इसी बीच सुनील ग्रोवर को लेकर चौकानें वाली खबर सामने आ रही है. सुनील ग्रोवर (comedian Sunil Grover) को हाल ही मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। उनकी यह सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट (asian heart institute) में हुई है।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सुनील ग्रोवर को क्या दिक्कत हुई, जिसके कारण हार्ट (Sunil Grover heart surgery) सर्जरी करनी पड़ी। ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक, अस्पताल में संपर्क कर जब सुनील ग्रोवर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कन्फर्म किया कि ऐक्टर यहां ऐडमिट हैं। लेकिन इसके अलावा कुछ भी बताने से इनकार कर दिया गया। सुनील ग्रोवर की जैसे ही अस्पताल में भर्ती होने और हार्ट सर्जरी की खबर आई तो फैंस उनके जल्दी ठीक होने और घर वापसी की दुआएं करने लगे।

बता दें कि सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और वे अकसर ही फनी वीडियोज और पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन पिछले एक हफ्ते से सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। करियर की बात करें तो सुनील ग्रोवर ने कुछ दिन पहले शिमला में एक वेब सीरीज की शूटिंग करने की जानकारी दी थी और वहां से उन्होंने एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।