अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ शरद पवार के संबंध - मनीषा चौधरी
in24 न्यूज़/संवाददाता. शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ अब भारतीय जनता पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है. गौरतलब है कि संजय राउत ने अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला का जिक्र करते हुए कह दिया था कि भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुंबई जब भी आती थी तो अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से जरूर मिलती थी इसी को लेकर सियासी हलको में गहमागहमी मच गयी यही नहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने छत्रपति शिवाजी महाराज का वंशज होने का सबूत उदयन राजे भोसले से मांग कर एक और बवाल खड़ा कर दिया संजय राउत के इस बयान से महाराष्ट्र की सियासत भूचाल आ गया. संजय राउत के इस बयान से मुंबई में भारतीय जनता पार्टी शिवसेना पर हमलावर हो गयी. जिसके बाद मुंबई में बीजेपी विधायक मनीषा चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी युवा मोर्चा ने सड़क पर उतर कर अपना विरोध दर्शाया इसी बीच बीजेपी विधायक मनीषा चौधरी ने भी एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पर एक बड़ा बयान दे दिया. मनीषा चौधरी ने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर के साथ एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार के संबंध रहे हैं और वो हवाज जहाज में बैठकर उनके साथ घूमते थे. बीजेपी विधायक के इस आरोप में कितनी सच्चाई है ये तो दूर की कौड़ी है लेकिन जिस तरीके से आज वतमान में राजनीति और अंडरवर्ल्ड को एक साथ जोड़ने की कवायद की जा रही है वो वाकई हैरान कर देने वाला है.