Breaking News

अजित पवार ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ , पीएम को बताया करिश्माई।

17 Jun, 2023 417
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार के भतीजे और एनसीपी नेता अजित पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा मोदी साहब के काम की वजह से ही देश में बीजेपी आई है. मोदी जी के कारण कई राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी है. जबकि वाजपेयी साहब के समय में भी उन्हें पूरा बहुमत नहीं मिला था. मोदी जी के पास करिश्मा है जैसे एक समय में इंदिरा गांधी के पास था. नेहरू जी के पास था उसी तरह आज प्रधानमंत्री मोदी का जलवा है. उन्होंने जलगांव के अमलनेर में एनसीपी के कार्यक्रम में यह बयान दिया है. 
 
      बता दें कि अजित पवार इससे पहले अप्रैल में भी ऐसी ही तारीफ कर चुके हैं. पुणे के पास एक कार्यक्रम में अजीत पवार ने कहा था कि नरेंद्र मोदी करिश्मा है जो काम अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता नहीं कर सके. वह काम नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। साथ ही उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में बीजेपी को नरेंद्र मोदी के दम पर जीत मिली थी. नरेंद्र मोदी के कारण ही 1984 के बाद 2014 में देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। 
 
       एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बयान के बाद बीजेपी के साथ जाने की लगातार अटकले लगाई जा रही है. अब पीएम मोदी की फिर से तारीफ करने पर इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. इससे पहले भी पवार ने पीएम मोदी के करिश्मे की तारीफ की थी. और ईवीएम पर भी भरोसा जताया था. जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने एनसीपी को एनडीए में आने का न्योता दे दिया था इसके बाद अजित पवार ने एनसीपी विधायकों की बैठक बुलाई थी।
 
 

अन्य खबरे