Breaking News

अब मुंबई में 227 नहीं 236 होंगे मनपा वार्ड

27 Nov, 2021 771

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

 

एशिया (asia) की सबसे बड़ी और वैभवशाली नगर निकाय में शुमार बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में पार्षदों की संख्या अगले साल फरवरी में होने वाले चुनाव में बढ़ जाएगी। बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में बीएमसी के नौ अतिरिक्त वार्ड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इससे बीएमसी में पार्षदों की संख्या 227 से बढ़कर 236 हो जाएगी। यह संख्या वर्ष 2001 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर तय की गई है।

उल्लेखनीय है कि 2011 की जनगणना के बाद निर्वाचित सदस्यों की संख्या में बदलाव नहीं किया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार 2001 से 2011 के दशक में मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र की आबादी में 3.87 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि जनसंख्या में वृद्धि और बढ़ते शहरीकरण पर विचार करते हुए निर्वाचित सदस्यों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

इसी के अनुरूप कैबिनेट ने निर्वाचित सदस्यों यानी पार्षदों की संख्या बढ़ाकर 236 करने को मंजूरी प्रदान की। वर्ष 2011 की जनसंख्या में मुंबई शहर की आबादी घटी है, वहीं उपनगरों में आबादी बढ़ी है। बीएमसी की सीटों में बढ़ोत्तरी के जो मानक तय किए गए हैं उसके तहत पवई में विक्रोली, जोगेश्वरी, लिंक रोड, भांडुप- मुलुंड पश्चिम, विक्रोली कांजूरमार्ग पूर्व, नाहूर और भांडुप पश्चिम, अंधेरी पश्चिम, गोरेगांव पश्चिम, मालाड पश्चिम, कांदिवली और बोरीवली-दहिसर में एक-एक सीट बढ़ेगी।

अन्य खबरे