Breaking News

अमित शाह ने कहा ज़िंदा हूं मैं

09 May, 2020 845

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोशल मीडिया के इस ज़माने में कोई भी अपनी बात लिखता है. पूरी दुनिया आज कोरोना महामारी से लड़ रही है. लाखों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इसी बीच देश के गृहमंत्री अमित शाह के दुश्मनों ने केंद्रीय गृह मंत्री के जीवन मरण पर अफवाह फैला दी. इस विवाद को देखकर अमित शाह ने अपनी सेहत को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से लोग मेरे स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैला रहे थे. इस पर अमित शाह ने ट्वीट कर सभी अफवाहों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि लोगों ने मेरी मौत के लिए भी दुआ मांगी. अपने ट्वीट में पूरी बात उन्होंने स्पष्ट की है कि पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाए फैलाई हैं. यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है. देश इस समय कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा और देश के गृह मंत्री के नाते देर रात तक अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मैंने इस सब पर ध्यान नहीं दिया. जब यह मेरे संज्ञान में आया तो मैंने सोचा कि यह सभी लोग अपनी काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहें, इसलिये मैंने कोई स्पष्टता नहीं की. परंतु मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की और उनकी चिंता को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता हूं, इसलिए मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानना है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को और अधिक मजबूत करती हैं. इसलिए मैं ऐसे सभी लोगों से आशा करता हूं कि वो यह व्यर्थ की बातें छोड़ कर मुझे मेरा कार्य करने देंगे और स्वयं भी अपने काम करेंगे. मेरे शुभचिंतक और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का मेरे हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए उनका आभार व्यक्त हूं. साथ ही जिन लोगों ने यह अफवाह फैलाई है उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है. आपका भी धन्यवाद.

अन्य खबरे