Breaking News

अमेरिका से जांच करवाकर स्वदेश लौटे सोनिया-राहुल

22 Sep, 2020 809
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अमेरिका से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी आज वापस स्वदेश लौट चुके हैं। दस दिन पहले 12 सितंबर को स्वास्थ्य जांच के लिए सोनिया गांधी अमेरिका गईं थी और राहुल गांधी भी उनके साथ गए थे। स्वास्थ्य कराने के बाद आज सुबह दोनो देश वापस पहुंच चुके हैं। अमेरिका रवाना होने से पहले सोनिया गांधी ने पार्टी में बड़े बदलाव किए थे और कई वरिष्ठ नेताओं को महासचिव पद से हटाया था साथ में पार्टी के कई राज्य प्रभारी भी बदले थे। नए बदलाव में राहुल गांधी के करीबी नेताओं को पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर जगह दी गई है।सोनिया गांधी और राहुल गांधी जब अमेरिका के लिए निकले थे तो इस तरह की आलोचना भी हुई थी कि संसद सत्र के दौरान जब कांग्रेस के पास सरकार को घेरने का मौका है तो ऐसे समय में पार्टी के दो सबसे बड़े नेता अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि इस महत्वपूर्ण समय में सोनिया अपने स्वास्थ्य की वजह से अमेरिका गई थीं.

अन्य खबरे