Breaking News

आंबेडकर पर अमित शाह के बयान से मायावती नाराज़

14 Apr, 2019 1134

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के एक बयान से बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती बेहद खफा हैं. गौरतलब है कि मायावती ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के इस बयान को मिथ्या और शरारतपूर्ण  करार दिया कि बसपा चुनाव के समय ही आंबेडकर को याद करती है। मायावती ने टवीट कर कहा कि बीजेपी प्रमुख शाह का कहना कि बसपा चुनाव के समय में ही डॉ. आंबेडकर को याद करती है, मिथ्या और शरारतपूर्ण बयान है। उन्होंने कहा कि बसपा बाबा साहेब से दिन-रात साल में 365 दिन प्रेरणा लेकर सर्वसमाज के हित में काम करने वाला आंदोलन है और सरकार में रहकर उनके आदर-सम्मान में ऐतिहासिक काम करती है।  

अन्य खबरे